आनंद:(गुजरात) दिल्ली में आयोजित AI Summit के दौरान कांग्रेस यूथ एवं राहुल गांधी द्वारा देश को हंसी का पात्र बताने वाले बयान के खिलाफ आनंद जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कड़ा रुख अपनाते हुए तीखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला मोर्चा द्वारा टाउनहॉल के सामने धरना आयोजित कर देशविरोधी मानसिकता पर करारा प्रहार किया गया।

महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में पूरे जिले से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और देशविरोधी बयानों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।
कार्यक्रम विवरण
तारीख: 24/02/2026
समय: दोपहर 4:00 बजे
स्थान: लक्ष्य कॉम्प्लेक्स के पास, टाउनहॉल के सामने, आनंद
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मयूरीबेन पटेल ने कहा कि भारत के सम्मान और गौरव के खिलाफ बोलने वालों को जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा आगे भी सड़क पर उतरकर संघर्ष करता रहेगा।
