• Sun. Mar 1st, 2026

Bharat Bhoomi News India

India #1 News Platform

स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग का शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न

ByBhavesh Soni

Feb 14, 2026
Spread the love

आणंद: स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग, सरदार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 06 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 के दौरान विद्यार्थियों के लिए उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार, ऋषिकेश एवं मसूरी का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था।



यह शैक्षणिक यात्रा विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. निरंजन पटेल के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संपन्न हुई। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध हर की पौड़ी पर गंगा आरती का आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। इसके साथ ही भारत माता मंदिर, शांतिकुंज तथा कनखल जैसे प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। शांतिकुंज में भारतीय संस्कृति में गायत्री मंत्र के महत्व पर विशेष व्याख्यान भी आयोजित किया गया।



इसके पश्चात विद्यार्थियों ने योगनगरी ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला एवं राम झूला का भ्रमण कर गंगा की मनोहारी धारा के साथ आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। यात्रा के अंतिम चरण में विद्यार्थियों ने पर्वतीय पर्यटन स्थल मसूरी में कैम्पटी फॉल्स तथा मॉल रोड का भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य एवं पर्वतीय जीवनशैली की जानकारी प्राप्त की।

संपूर्ण भ्रमण का आयोजन स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. महेंद्र नायि के मार्गदर्शन में किया गया। विभाग के अध्यापक डॉ. प्रियंक रावले एवं देवांशी भिंडे ने भ्रमण संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस शैक्षणिक यात्रा में एम.ए. एवं पीएच.डी. के कुल 39 विद्यार्थी तथा 3 अध्यापक सहभागी बने। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *