• Sat. Mar 14th, 2026

Bharat Bhoomi News India

India #1 News Platform

विद्यार्थियों में बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं पर ABVP का हल्लाबोल; आनंद कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ByBhavesh Soni

Mar 6, 2026
Spread the love

आनंद:(गुजरात)
आनंद जिले में पिछले कुछ समय से स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों में बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं और मानसिक तनाव को लेकर ‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद’ (ABVP) ने गहरी चिंता व्यक्त की है। संगठन के पदाधिकारियों ने आज जिला कलेक्टर को एक विस्तृत मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा और विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिले में एक ‘स्थायी टास्क फोर्स’ बनाने की मांग उठाई।



शिक्षा प्रणाली पर खड़े किए सवाल ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पिछले एक वर्ष के दौरान जिले में लगभग 3 से 4 गंभीर घटनाएं सामने आई हैं, जहाँ विद्यार्थियों ने तनाव या छोटी-छोटी बातों के कारण अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। ABVP ने कहा कि यह केवल समाचार नहीं, बल्कि एक ‘सामाजिक अभिशाप’ है। संगठन ने सीधे तौर पर जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी घटनाओं के बावजूद अभी तक स्थानीय स्तर पर कोई ठोस निवारक कदम नहीं उठाए गए हैं।



सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला
ABVP ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय (SLP 13324/2024) के हालिया फैसले का हवाला देते हुए बताया कि भारत सरकार ने उच्च शिक्षा के लिए ‘नेशनल टास्क फोर्स’ का गठन किया है। इसी तर्ज पर, जिले की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के किशोर विद्यार्थियों के लिए भी एक विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित करना समय की सबसे बड़ी मांग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *