• Sun. Mar 1st, 2026

Bharat Bhoomi News India

India #1 News Platform

आणंद में फायर अवेयरनेस मॉकड्रिल का आयोजन, छात्रों को दी गई अग्नि सुरक्षा की जानकारी

ByBhavesh Soni

Dec 30, 2025
Spread the love

आज दिनांक 30/12/2025 को सुबह 11:25 बजे करमसद–आणंद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज द्वारा श्री दादाभाई नौरोजी इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज इन कॉमर्स, आणंद (फायर स्टेशन परिसर) में फायर अवेयरनेस मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।



इस कार्यक्रम का आयोजन आणंद फायर ऑफिसर धर्मेश गोर के मार्गदर्शन में किया गया। मॉकड्रिल के दौरान सब फायर ऑफिसर हिम्मत भूरिया, फायर ड्राइवर रविभाई साबलिया, फायरमैन सतीशभाई बामणिया सहित फायर स्टाफ ने स्कूल के 18 विद्यार्थियों एवं 1 शिक्षक स्टाफ को अग्नि सुरक्षा से संबंधित प्राथमिक स्तर की प्रशिक्षण दिया।



कार्यक्रम में आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई तथा आपातकालीन परिस्थितियों में रेस्क्यू के लिए उपयोग होने वाले उपकरणों का प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन कर सभी को पूर्ण रूप से जागरूक किया गया।

फायर विभाग द्वारा यह भी अपील की गई कि शहर की सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में इस प्रकार की फायर अवेयरनेस ट्रेनिंग आयोजित की जाए, जिससे युवा पीढ़ी में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाई जा सके और किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *