• Sun. Mar 1st, 2026

Bharat Bhoomi News India

India #1 News Platform

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया प्राकृतिक कृषि उत्पाद बिक्री केंद्र का उद्घाटन

ByBhavesh Soni

Dec 29, 2025
Spread the love

अब आणंद वासियों को घर-आंगन में मिलेंगे प्राकृतिक खेती के उत्पाद

आणंद, सोमवार :आणंद कृषि विश्वविद्यालय के “कृषि तज्ज्ञता जानकारी केंद्र (एटीआईसी)” परिसर में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक कृषि उत्पादों के बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र आनंद कृषि विश्वविद्यालय और आत्मा परियोजना के सहयोग से शुरू किया गया है ताकि आणंद शहर और आसपास के निवासियों को सीधे किसानों से प्राकृतिक खेती के उत्पाद उपलब्ध हो सकें।



प्रत्येक मंगलवार दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक बोरसद चौकड़ी स्थित एटीआईसी केंद्र पर प्राकृतिक खेती करने वाले किसान अपनी उपज जैसे सब्जियां,फल, अनाज और दालें सीधे उपभोक्ताओं को बेचेंगे।



उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किसानों से संवाद करते हुए प्राकृतिक कृषि पद्धति से उन्हें हुए लाभ और कृषि उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में कृषि मंत्री जीतूभाई वाघाणी,सांसद मितेशभाई पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष हसमुखभाई पटेल,विधायक योगेशभाई पटेल, कुलपति डॉ. के. बी. काथीरिया, एन.एफ.एस.यू. के कुलपति पद्मश्री डॉ. जे. एम. व्यास,जिला कलेक्टर प्रवीण चौधरी, जिला विकास अधिकारी देवाहुती,पुलिस अधीक्षक गौरव जसाणी तथा कृषि एवं बागायती विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

विभिन्न तालुकों—सोजित्रा,उमरेठ,पेटलाद, आंकलाव,आणंद और बोरसद—के प्रगतिशील किसानों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। कुल 29 स्टॉल में किसानों ने बाजरी,रागी, चावल,हल्दी,सहजन पाउडर,दालें,फल और सब्जियों जैसे प्राकृतिक उत्पाद रखे। यह केंद्र हर मंगलवार शहरवासियों को रासायनिक-मुक्त, ताजे और सुरक्षित कृषि उत्पाद सुलभ कराने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *