• Fri. Feb 27th, 2026

Bharat Bhoomi News India

India #1 News Platform

केंद्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एअर इंडिया की सीट को लेकर खूब सुनाया

Spread the love

केंद्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एअर इंडिया की सीट को लेकर खूब सुनाया. केंद्रीय मंत्री ने एक्‍स प्‍लेटफॉर्म पर पोस्‍ट शेयर करते हुए कहा कि उन्हें भोपाल से दिल्ली की यात्रा के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट AI436 में टिकट मिला था, जहां उन्हें सीट नंबर 8C आवंटित की गई, लेकिन जब वे अपनी सीट पर पहुंचे, तो देखा कि वह टूटी हुई थी और अंदर धंसी हुई थी, जिससे बैठना तकलीफदेह हो गया.

शिवराज सिंह चौहान ने आगे लिखा है कि जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? उन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले जानकारी दी गई थी कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए, ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं. इस दौरान सहयात्रियों ने मुझसे आग्रह किया कि मैं उनसे सीट बदलकर अच्छी सीट पर बैठ जाऊं, लेकिन मैं अपने लिए किसी और मित्र को तकलीफ क्यों दूं, मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करूंगा.

शिवराज सिंह ने आगे कहा कि मुझे उम्‍मीद थी कि टाटा के हाथ में Air India की कमान जाने के बाद इसकी स्थिति ठीक थी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला. मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है, लेकिन यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *